25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

चिरकुंडा में जमीन विवाद को लेकर पहुंची पुलिस, अंचल कर्मियों की देखरेख में हुई घेराबंदी

50 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस की निगरानी में की गई घेराबंदी

निरसा (धनबाद) — चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बूटबाड़ी में पिछले चार महीनों से चल रहे जमीन विवाद का शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में समाधान कराने का प्रयास किया गया। चिरकुंडा अंचल की पुलिस और प्रशासन की निगरानी में जमीन की घेराबंदी कराई गई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

पवन शर्मा का दावा – “पिता द्वारा खरीदी गई जमीन के पूरे दस्तावेज मौजूद”

इस संबंध में जमीन के दावेदार पवन शर्मा ने बताया कि विवादित भूमि उनके पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा ने लगभग 50 वर्ष पहले खरीदी थी। उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन से संबंधित ऑनलाइन रसीद व अन्य वैध कागजात मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

अजय राय ने किया विरोध – “यह मेरी दादी की जमीन है, दस्तावेज दिखाए जाने के बावजूद पुलिस जबरन कब्जा करवा रही”

दूसरी ओर, भूमि पर दावा कर रहे अजय राय ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह जमीन उनकी दादी के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस उनकी बातों को नजरअंदाज कर दूसरे पक्ष को कब्जा दिलवा रही है, जो सरासर अन्याय है।

यह भी पढ़े : महाजनी प्रथा के खिलाफ धनबाद में आंदोलन करेगी भाजपा, अमर कुमार बाउरी ने की अगुवाई

तनावपूर्ण माहौल में घेराबंदी, पुलिस ने की सतर्क निगरानी

घटना के दौरान गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की तैनाती और देखरेख में शांतिपूर्वक घेराबंदी की प्रक्रिया पूरी की गई। चिरकुंडा अंचल के अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों की प्रशासनिक जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। किसी भी तरह की अवैध कब्जेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular