21.6 C
Jharkhand
Saturday, October 31, 2026

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो — पटना में उमड़ा जनसैलाब….

पटना:लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक मेगा रोड शो किया। प्रधानमंत्री का यह रोड शो कारगिल चौक से शुरू होकर नाला रोड, बड़ी पाठ ठाकुरबाड़ी होते हुए उद्योग भवन तक गया। पूरा पटना भगवामय हो उठा, और “जय श्रीराम, मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह, तथा एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के साथ रोड शो में शामिल हुए।

 कुमार विधानसभा बना केंद्रबिंदु

पटना के कुम्हार (या कुमार) विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी माहौल बेहद गरम है। यह इलाका लंबे समय से कायस्थ समाज का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। इस बार यहां से बीजेपी उम्मीदवार संजय गुप्ता मैदान में हैं, और पार्टी किसी भी तरह की गलती नहीं दोहराना चाहती।

इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र को चुनावी दृष्टि से मजबूत करने के लिए आज का मेगा रोड शो आयोजित किया।

 जनता में भारी उत्साह

सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे मार्ग में भाजपा और एनडीए समर्थक झंडे-बैनरों के साथ जयकारे लगाते रहे।

जब इस पूरे आयोजन को लेकर पटना की जनता से सवाल किया गया, तो लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की सराहना की, तो कुछ ने स्थानीय मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

spot_img
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40
Video thumbnail
JPSC JSSC की तरह दाग़दार न बने JTET 2026, प्रशासन ने कसी कमर,कदाचार रहित निष्पक्ष और शांतिपूर्ण
04:42
Video thumbnail
कतरास की घटना खोल दिया धनबाद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच का राज!
08:49
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular