24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर एवं रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी…

धनबाद(DHANBAD):अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने भा.न.सु.सं. की धारा – 163 के तहत् व्यवहार न्यायालय, धनबाद के मुख्य द्वार के बाहर एवं रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक के क्षेत्रों में आज 06:00 बजे से अपराह्न 10:00 बजे तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है।

इस निषेधाज्ञा के जारी होने के उपरांत उपर्युक्त क्षेत्र में पाँच या उससे अधिक व्यक्तियो का एक साथ एकत्रित होना, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने, हरवे हथियार एवं आग्नेयास्त्र के साथ चलने अथवा उसके प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, धनबाद के विज्ञ अधिवक्ता, कार्य पर उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियो, पुलिस बलों, न्यायालय एवं कार्यालय के कर्मियो तथा कार्यालय व न्यायालय के कार्य से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पर लागु नहीं रहेगा।

इसी प्रकार विद्यार्थियो के शिक्षण संस्थान में आने जाने या अन्य व्यक्तियो के उक्त क्षेत्र से होकर अन्य कार्यों से आने – जाने अथवा उक्त क्षेत्र से शवयात्रा, वैवाहिक एवं धार्मिक कार्य से जानेवाले लोगों पर भी यह प्रतिबंध लागु नहीं होगा।

इसी प्रकार यह प्रतिबंध सिक्खों के कृपान धारण, नेपालियो के खुखरी धारण करने पर भी लागु नहीं होगा।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि सरायढेला थाना काण्ड सं – 48/17 का दिनांक – 27.08.2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-XVI, धनबाद के न्यायालय में उक्त काण्ड के अभियुक्त एवं झरिया के पूर्व  विधायक सहित अन्य अभियुक्तों का फाईनल जजमेन्ट होने की संभावना है। उक्त जजमेन्ट के आलोक में दोनों गुटों के समर्थको का काफी संख्या में न्यायालय में उपस्थित रहने की सूचना है, जिससे आपसी टकराव होने एवं अप्रिय घटना घटित होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से निषेधाज्ञा जारी की है।

 

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular