24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

आदिवासी एकता मंच के बैनर तले कुड़मी समाज की ST मांग के विरोध में महाजनसभा, संथाल समाज का विरोध प्रदर्शन…

IMG 20251005 WA0055

टुंडी(DHANBAD):धनबाद जिले के टुंडी अंचल अंतर्गत मनियाडीह थाना क्षेत्र के गोयधा फूटबॉल मैदान में रविवार को आदिवासी एकता मंच के बैनर तले एक महाजनसभा और जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुड़मी समाज द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के विरोध में किया गया था।

इस सभा में संथाल समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए, जो दूर-दूर से यहां पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाज़ी करते हुए इसे “राजनीतिक एजेंडा” बताया, और कहा कि इससे आदिवासी समाज को बांटने की साजिश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा:

“कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग संविधान में आदिवासियों को मिले आरक्षण और अधिकारों पर सीधा हमला है। हम इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।”

प्रदर्शन में शामिल आदिवासियों ने इसे “आदिवासी विरोधी चाल” करार देते हुए कहा कि इससे आदिवासियों के सांस्कृतिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों पर संकट खड़ा हो सकता है।

सभा में स्थानीय आदिवासी नेताओं के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा भी उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular