24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी का काफिला छपरा शहर से गुजरा….

राजद नेता तेजस्वी यादव उनकी बहन रोहिणी आचार्य सपा नेता अखिलेश यादव समेत कई गठबंधन के नेता उनके साथ चल रहे थे।

छपरा: बिहार में विधानसभा चुनाव है और इसको लेकर सभी पार्टियों सक्रिय हो गई हैं वहीं यूपीए गठबंधन के बड़े नेता और कांग्रेस के द्वारा वोटर अधिकार यात्रा की जा रही है । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पूरे बिहार में रोड शो कर रहे हैं उसी कड़ी में 29अगस्त को राहुल गांधी सिवान होते हुए छपरा की सीमा में प्रवेश किया और सारण जिले के एकमा के आमदाढ़ी में रात्रि विश्राम किया और उसके बाद कोपा होते हुए ब्रह्मपुर से छपरा शहर में प्रवेश किया ।यहां से रोड शो करते हुएवे छपरा रेलवे स्टेशन टाउन थाना चौक होते हुए छपरा के हृदय स्थल नगर पालिका राजेंद्र चौक पहुंचे। उनके साथ यूपीए के घटक दल कांग्रेस के साथ राजद ,माले और अन्य सहयोगी दलों के सदस्य भी साथ हैं। राहुल गांधी के आने से यूपीए के घटक दलों के नेताओं में काफी जोश और उत्साह है। विशेष कर कांग्रेस से जुड़े लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।इसी के साथ यूपीए नेताओं के द्वारा राहुल गांधी के स्वागत की काफी तैयारी की गई है।

उनके स्वागत ने शहर ने जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।राजद नेता तेजस्वी यादव,रोहिणी आचार्या और सपा नेता अखिलेश यादव,माले के महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई दलों के सहयोगी नेता साथ में हैं। सारण जिले में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सुरक्षा के काफी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है और जगह-जगह पुलिस बल की प्रति नियुक्ति की गई है जिधर से उनका काफिला गुजरेगा उन सड़कों पर विशेष चौकसी बरती जा रही थी।।राहुल गांधी सिवान से एकमा होते हुए छपरा आए और छपरा में रोड शो करते हुए नगरपालिका चौक, छपरा कचहरी स्टेशन रोड होते हुए साढ़ा ओवर ब्रिज से गुजर कर छपरा बाईपास होते हुए डोरीगंज होते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु को पार कर आरा निकल गए।

अपने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनके साथ जनता का भारी हुजूम भी है। बात की जाए छपरा शहर की तो छपरा शहर के जिस रास्ते से उनकी यह यात्रा निकली उसे रास्ते पर पोस्टर की भरमार लगी हुई है या यह कहिए कि यूपीए के गठबंधन दलों ने पूरे छपरा शहर को पोस्टरो से भर दिया । पूरे शहर में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनता दल के लोगों के पोस्टर लगे हुए हैं उसके बाद कांग्रेस के नेताओं के भी पोस्टर हैं तथा इन पोस्टरो पर सभी यूपीए गठबंधन के बड़े नेताओं की फोटो भी लगी हुई है। गठबंधन के सभी दल ज्यादा से ज्यादा पोस्टर और बैनर लगाने की होड़ में शामिल थे। शहर के नगर पालिका चौक पर राहुल गांधी को देखने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ थी और यहां पर मरहौरा के एमएलए जितेंद्र राय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी को यहां से निकलने में उनके सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान राहुल गांधी का कई जगह रख कर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम था लेकिन सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया और वह सीधे रोड शो करते हुए छपरा शहर से डोरीगंज के लिए प्रस्थान कर गए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular