24.6 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

छपरा में बारिश से रेल आवागमन ठप्प…

छपरा: शुक्रवार की रात से शुरू भारी बरसात की वजह से छपरा बलिया रेलखण्ड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन एवम मांझी रेलवे हाल्ट के बीच तीन स्थानों पर रेल पटरी के नीचे की मिट्टी धंस गई जिससे लगभग आठ घण्टे तक उक्त मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। इससे पहले रेल कर्मियों ने नई तथा पुरानी रेल लाइन के बीच हुए जबरदस्त जल जमाव वाले पानी को जेसीबी की सहायता से काटकर बाहर गिरा दिया। शायद इसी वजह से रेल पटरी के नीचे की मिट्टी दलदली होकर धंस गई थी तथा इसकी सूचना रेलकर्मियों ने कंट्रोल को दी। रेल ट्रैक पर काम कर रहे रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक उक्त रेलमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान छपरा जंक्शन एवम बलिया के अलावा गौतम स्थान,मांझी,बकुलहा, सुरेमनपुर,रेवती,सहतवार तथा बांसडीह आदि स्टेशनों पर कई पैसेंजर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को खड़ा करके रोक दिया गया। इस दौरान उक्त ट्रेनों में सवार सैकड़ों यात्री अपने गंतब्य तक पहुंचने के लिए बुरी तरह परेशान रहे। गाजीपुर के चीफ आईओ डब्ल्यू कमलेश कुमार के अलावा बलिया के एईएन तथा वाराणसी मंडल के डीआरएम की देखरेख में घण्टों बाद क्षतिग्रस्त रेल पटरी के दुरुस्त होने के बाद सबसे पहले 5084 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस को दोपहर बाद दो बजे मांझी स्टेशन होकर छपरा के लिए रवाना किया गया। मांझी हाल्ट के स्टेशन संचालक मोज़म्मिल हुसैन उर्फ लाल बाबू ने बताया कि आनंद बिहार से पटना जाने वाली एक्सप्रेस तथा वाराणसी सिटी से छपरा तक जाने वाली 55140 पैसेंजर डाउन को बलिया में ही रोक दिया गया। 3106 बलिया सियालदह डाउन को भी बलिया में रोक रखा गया था। 15054 डाउन लखनऊ छपरा एक्सप्रेस को भी बलिया में रोक कर रखा गया।

15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस अप तथा रक्सौल से आनंद बिहार सद्भावना,75101 पैसेंजर,05297 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को छपरा में रोक कर रखना पड़ा। ट्रेनों की आवाजाही ठप रहने के कारण मांझी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन होने वाली हजारों रुपये की टिकट की बिक्री प्रभावित होकर रह गई।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular