25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील…

रांची : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने साफ-सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है और सभी के सहयोग से इस बार भी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि बकरीद के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के अंत में सभी संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular