23.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 7, 2026

Ranchi T20 Ticket: रांची में क्रिकेट फैंस का जुनून! रात से स्टेडियम के बाहर डटे, एक शख्स को मिलेंगे सिर्फ 2 टिकट

रांची में T20 मैच का जबरदस्त क्रेज

Ranchi T20 Ticket: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच को लाइव देखने के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री सोमवार, 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। टिकट हासिल करने की होड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंचे कई क्रिकेट प्रशंसक रविवार रात से ही स्टेडियम परिसर के आसपास पहुंच गए थे। हालांकि, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए रात में लाइन लगाने की अनुमति नहीं दी गई। सोमवार सुबह 7 बजे से दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से कतार में खड़ा किया गया और सुबह 9 बजे टिकट काउंटर खोल दिए गए।

5 काउंटरों पर हो रही टिकटों की बिक्री

दर्शकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम परिसर में कुल पांच टिकट काउंटर बनाए गए हैं। टिकटों के निष्पक्ष वितरण के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट देने का नियम रखा गया है। महिलाओं और दिव्यांग दर्शकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। सोमवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच ही बड़ी संख्या में महिला प्रशंसक टिकट के लिए कतार में पहुंच चुकी थीं। ऑफलाइन टिकट बिक्री केवल 5 और 6 अक्टूबर को होगी। इसके बाद ऑफलाइन टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी। टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को लाइव देखने का क्रेज

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। टिकट की कतार में खड़े कई युवा क्रिकेट प्रशंसकों ने बताया कि वे उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को मैदान पर लाइव खेलते देखना चाहते हैं। खासकर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर युवाओं में उत्सुकता देखने को मिल रही है। वहीं, अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी देखने के लिए भी फैंस उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: Govindpur News: भितिया में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कथित अतिक्रमण हटाया गया; गंदे पानी की समस्या पर भी कार्रवाई

सुरक्षा के बीच व्यवस्थित तरीके से टिकट वितरण

टिकट बिक्री के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और JSCA प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दर्शकों को कतारबद्ध तरीके से टिकट दिए जा रहे हैं। प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन का प्रयास है कि टिकट वितरण के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी दर्शकों को तय नियमों के अनुसार टिकट मिल सके। 9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से पहले रांची में क्रिकेट का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। टिकट के लिए फैंस की दीवानगी ने मैच को लेकर शहर में बढ़ते उत्साह की तस्वीर भी साफ कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56
Video thumbnail
कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में JLKM की धमक,अतिक्रमण कर रहे जयप्रभु स्टील के ख़िलाफ़ आंदोलन,पहुंची CI
04:51
Video thumbnail
चांदी की चम्मच लेकर नही जन्मे ढुलू महतो,एक-एक सीढ़ी चढ़े संघर्ष ने बनाया सांसद:रंजन गुप्ता
06:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular