22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 सेकेंड में चलीं 4 गोलियां; क्राइम मीटिंग के दौरान वारदात

 पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड में बाइक सवार बदमाशों ने शुभम यादव नामक युवक पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को चार गोलियां लगी हैं। घटना के बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान हुई गोलीबारी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग

बताया गया कि बाइक पर सवार तीन अपराधी भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के शुभम यादव को निशाना बनाया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवक को लगीं चार गोलियां

गोलीबारी में शुभम यादव घायल हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसके शरीर में चार गोलियां लगी हैं। घटना के कारण युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद रामकृष्ण नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच टीम हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ उनके भागने के रास्ते का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास से उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटाया है।

यह भी पढ़ें: Rashifal 12 August 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा इंतजार

क्राइम मीटिंग के दौरान हुई वारदात

बताया जा रहा है कि जिस समय गोलीबारी की घटना हुई, उसी दौरान पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पुलिस पदाधिकारियों और सभी थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक के दौरान ही हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular