24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छठ पर्व को लेकर फलों से पटे जामताड़ा के बाजार, कीमतों में स्थिरता से आम लोगों को राहत…

जामताड़ा: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जामताड़ा जिला के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पूजा में उपयोग होने वाले फलों की भरपूर आवक के कारण पूरा बाजार रंग-बिरंगे फलों से सज गया है। इस बार आपूर्ति पर्याप्त रहने से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

थोक फल विक्रेताओं के अनुसार, कश्मीर से सेब, बंगाल से केला, महाराष्ट्र से अनार और संतरा, तमिलनाडु से नारियल व डाभ, बिहार-यूपी से गन्ना और गागल नींबू, तथा सिलीगुड़ी से अनानास की खेप लगातार पहुंच रही है। इससे बाजार में विविधता भी बढ़ी है और दाम नियंत्रण में हैं। थोक मंडियों में इस समय कोई खास तेजी नहीं है, हालांकि व्यापारियों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में जब खरीदारी चरम पर होगी, तब मामूली बढ़ोतरी संभव है।

इस बार सेब, केला, अंगूर, अनार, संतरा, अमरूद, नारियल और डाभ की सर्वाधिक मांग बनी हुई है। विक्रेताओं का कहना है कि लोग अब पूजा के लिए ताजे और उत्तम गुणवत्ता वाले फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

थोक व्यापारी भारत वर्मा ने बताया कि “इस बार मौसम अनुकूल रहने से आपूर्ति सुचारु रही, जिससे दाम स्थिर हैं।” वहीं खुदरा विक्रेता अमन शाह ने कहा कि “छठ की खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है, दिनभर बाजारों में भीड़ बनी रहती है।”

व्यापारियों को उम्मीद है कि छठ के मुख्य अर्घ्य तक फलों की बिक्री अपने शिखर पर पहुंचेगी और यह सीजन व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी साबित होगा।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular