14.3 C
Jharkhand
Wednesday, January 21, 2026

संविधान दिवस पर धनबाद पुलिस में विशेष कार्यक्रम, प्रस्तावना का वाचन कर लिया संकल्प…

धनबाद: संविधान अपनाए जाने की ऐतिहासिक तिथि संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को धनबाद पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस मुख्यालय, सभी थानों, ओपी, पुलिस केंद्रों और विभिन्न पुलिस कार्यालयों में यह कार्यक्रम एक साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान की गरिमा बनाए रखने, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि “देश की आत्मा और लोकतंत्र की आधारशिला” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिसकर्मियों का प्रथम दायित्व है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा, न्याय की स्थापना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल को अपनी कार्यशैली में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखना चाहिए।

सिटी एसपी ने संविधान को देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक बताते हुए पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय संविधान की भावना को सदैव प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और कर्मी शामिल हुए। अंत में सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय कर्तव्य पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

spot_img
Video thumbnail
9 साल की गर्भवती लड़की वाली खबर निकली झूठी! कैथल DSP ने खुद किया खुलासा! कहा इस खबर का कैथल से कोई
00:39
Video thumbnail
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
01:36
Video thumbnail
खेल महोत्सव में चमके छात्र,विधायक मथुरा महतो ने बढ़ाया हौसला...
00:56
Video thumbnail
धनबाद :- इस गणतंत्र दिवस होगा कुछ खास ,विभाग ने कर ली पूरी तैयारी , उपायुक्त ने कहा ...
02:06
Video thumbnail
उपायुक्त के नाम फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट DC आदित्य रंजन ने लोगो से की अपील ...
02:20
Video thumbnail
जमुआ में विधायक मंजू कुमारी का जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर समाधान
02:39
Video thumbnail
राजगंज थाना में हंगामा, पुलिस अफसर की वर्दी फाड़ी, युवक गिरफ्तार
01:01
Video thumbnail
सरस्वती पूजा को लेकर अंगार पथराओपी परिसर में की गई शांति समिति की बैठक
01:31
Video thumbnail
जमुआ थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
02:47
Video thumbnail
पहले जहानाबाद की बेटी,और अब औरंगाबाद की बेटी की मौ'त के बाद उठने लगी बुलडोजर एक्शन की मांग...
02:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular