27.8 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

लालू–राबड़ी आवास खाली करने के आदेश पर रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर हमला…

पटना: बिहार की राजनीति में मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को उनके सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड को खाली करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार सक्रिय हो गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशासन बाबू का यह विकास मॉडल है कि “करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान” किया जाए। रोहिणी ने लिखा कि परिवार के साथ ऐसा व्यवहार राजनीतिक बदले की भावना दर्शाता है।

बताया जाता है कि 10 सर्कुलर रोड का यह बंगला लगभग दो दशकों से लालू–राबड़ी परिवार का निवास रहा है। इसी आवास से आरजेडी की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीतियाँ तैयार होती रही हैं। राबड़ी देवी को यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते आवंटित किया गया था।
अब उनकी वर्तमान स्थिति विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में है, जिसके लिए सरकार ने उन्हें नया आवास आवंटित किया है। इसी कारण पुराने आवास को खाली कराने का आदेश जारी किया गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
कोलाकुसमा हाई स्कूल:स्कूल जाने से पहले सड़क पर जलजमाव,,रोज मिड डे मील से वंचित हो रहें छात्र...
04:57
Video thumbnail
धनबाद के जगजीवन नगर में आपसी रंजिश में युवक की पिट पिट कर ह'त्या, 3 हिरासत में...
02:58
Video thumbnail
धनबाद:खेल के मैदान में चमके नन्हें सितारे, DAV Koyla Nagar से निकले ज़ोनल लेवल के दावेदार...
03:48
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular