29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Rise and Fall 2: ‘मुझे अब घर जाना है…’, मां राबड़ी देवी की याद में तेज प्रताप का इमोशनल ब्रेकडाउन

Rise and Fall 2: इंसान चाहे कितना भी बड़ा या रुतबे वाला क्यों न हो जाए, मां की याद उसे भावुक कर ही देती है। रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ के घर में भी कुछ ऐसा ही भावुक पल देखने को मिला। जहां कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है, वहीं हालिया एपिसोड में माहौल अचानक भावुक हो गया। इस दौरान तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी को याद कर रो पड़े।

मां राबड़ी देवी को याद कर भावुक हुए तेज प्रताप यादव

रियलिटी शो के हालिया एपिसोड्स में तेज प्रताप यादव इमोशनल नजर आए। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप कैमरे के सामने रोने लगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपने घर और खासकर अपनी मां राबड़ी देवी की बहुत याद आ रही है। इस दौरान वह काफी टूटे हुए नजर आए और उन्होंने कहा, “मुझे अब घर जाना है।” तेज प्रताप के इस इमोशनल मोमेंट ने शो के माहौल को भी बदल दिया। उन्हें इस तरह भावुक देखकर वहां मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल होते नजर आए।

बेटी राबिया को याद कर स्वरा भास्कर भी हुईं भावुक

तेज प्रताप यादव को रोता देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी भावुक हो गयीं। शुरुआत में वह तेज प्रताप को संभालती नजर आयीं। हालांकि, कुछ ही देर बाद स्वरा भी अपनी बेटी को याद कर इमोशनल हो गयीं। स्वरा अपनी बेटी राबिया के बारे में बात करते हुए उसे देखने की इच्छा जताने लगीं। वह बताने लगीं कि उनकी बेटी किस तरह मस्ती करती और खेलती थी। इसके बाद तेज प्रताप ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Sabzi Mandi Fire: धनबाद की सब्जी मंडी में आधी रात लगी आग, 12 दुकानें राख; 7 लाख से ज्यादा के नुकसान का दावा

‘वर्किंग मॉम’ का दर्द किया बयां

बेटी से दूर रहना स्वरा भास्कर के लिए भी भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण नजर आया। एक्ट्रेस ने अपने इस इमोशनल पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक वर्किंग मॉम के तौर पर अपने अनुभव को भी साझा किया। स्वरा ने बताया कि काम में व्यस्त रहने के बावजूद एक मां का दिल अपने घर और बच्चों के पास ही रहता है।

ये हैं ‘Rise and Fall 2’ के कंटेस्टेंट्स

‘Rise and Fall Season 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, सारा गुरपाल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, कैरा अनु, मनीष कश्यप, राज ग्रोवर, अनीश भगत, इरीना रुदाकोवा और काजल राघवानी शामिल हैं।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular