Asian Games 2026 Indian Archery Team: जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संघ के पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। इनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
Highlights:
पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
टीम की इस उपलब्धि पर अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदक के पीछे खिलाड़ियों के संघर्ष और मेहनत की कहानी है। भारतीय तीरंदाजों की यह उपलब्धि देश के युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
यह भी पढ़ें: Rajganj Annual Road Race: राजगंज में युवाओं का दिखा जोश, रोड रेस से लेकर लॉन्ग जंप तक हुईं कई प्रतियोगिताएं
कोच और सहयोगी स्टाफ के योगदान की सराहना
अर्जुन मुंडा ने भारतीय तीरंदाजों की सफलता में कोच और सहयोगी स्टाफ की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का मान बढ़ाती रहेगी।

भारतीय तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
अर्जुन मुंडा ने भारतीय तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहरायी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देश के लिए गौरव का विषय बताया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।






















