30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

तरैया से RJD प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश….

 छपरा:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सारण जिले की चर्चित तरैया विधानसभा सीट से एक मजबूत जातीय और सामाजिक दांव चलाते हुए राजपूत समाज के प्रभावशाली नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। आज शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने तरैया से नामांकन दाखिल किया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला।

नामांकन के बाद भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मौजूदा भाजपा विधायक जनक सिंह पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा:

“तरैया की जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा विधायक जनक सिंह भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इस बार जनता उन्हें वोट नहीं देगी।”

शैलेन्द्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में तरैया की सेवा के संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं। उन्होंने महागठबंधन और राजद नेतृत्व का आभार जताया और जनता से आशीर्वाद की अपील की।

जनता से विकास, शिक्षा और सम्मान की अपील

उन्होंने कहा:

“यह तरैया की जनता के विकास और सम्मान की लड़ाई है। आइए हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को शिक्षा, रोजगार और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएं।”

शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि उनका पूरा जीवन तरैया की देवतुल्य जनता को समर्पित है और वे सदैव जनता के विश्वास के प्रतीक बने रहना चाहेंगे।

तेजस्वी यादव की संपत्ति का हलफनामा भी बना चर्चा का विषय

इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव के हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹8.1 करोड़ होने का खुलासा हुआ है। यह जानकारी चुनाव आयोग को सौंपे गए दस्तावेज़ों से सामने आई है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular