24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

कोहिनूर मैदान का वेंडिंग जोन होगा सुसज्जित – उपायुक्त ने दिए त्वरित निर्देश…

धनबाद:धनबाद महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में बनाए गए 192 दुकानों के संचालन को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि बीते एक वर्ष में वहां दुकानें लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन एप्रोच रोड की कमी और निकटवर्ती शौचालय की गंदगी के कारण ग्राहक नहीं पहुंचे। इस पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वेंडिंग जोन को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु एप्रोच रोड के निर्माण तथा शौचालय को तोड़कर वेंडिंग जोन को सुसज्जित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त रंजन ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित कर सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और शहर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आएगा।

चयनित स्थल होंगे नए वेंडिंग जोन:

श्री रंजन ने धनबाद नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निम्नलिखित स्थलों पर वेंडिंग जोन हेतु स्थल चयन किया जाए:

  • पुलिस लाइन
  • धैया रानीबांध
  • हीरापुर हटिया
  • स्टील गेट
  • शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
  • श्रम नियोजन कार्यालय के आसपास
  • रणधीर वर्मा चौक
  • झारुडीह स्थित कार्मल स्कूल के पास
  • बिनोद बिहारी चौक
  • जोड़ा फाटक
  • भूइंफोड़ मंदिर के पास
  • केंदुआ बाजार
  • निरसा बाजार
  • गोविंदपुर
  • बरवाअड्डा
  • किसान चौक आदि।

अवैध अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई:

वेंडर्स प्रतिनिधियों ने बैठक में बताया कि स्टेशन रोड से गया पुल अंडरपास तक बनी नाली पर 1982 में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण किया गया था, लेकिन उस पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर लिया गया है, जिससे जलजमाव और क्षतिग्रस्त अंडरपास की समस्या बनी रहती है।

इसके अलावा बताया गया कि डीआरएम चौक से रेलवे स्टेशन तक की एनएच की जमीन पर आरपीएफ द्वारा लगभग 9 फीट अतिक्रमण किया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल ने भी एनएच की जमीन पर अतिक्रमण किया है।

इन सभी मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:

आदित्य रंजन, उपायुक्त, रवि राज शर्मा, नगर आयुक्त, कमलेश्वर नारायण, अपर नगर आयुक्त, प्रसून कौशिक, सहायक नगर आयुक्त, प्रकाश कुमार, राम प्रवेश, सीओ धनबाद, अरविंद कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी

स्ट्रीट वेंडर्स प्रतिनिधि:

रामनाथ सिंह, टुन्ना सिंह,श्यामल मजूमदार, समीर दत्ता, प्रियंका समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular