28.3 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

सारण पुलिस ने छपरा में छुड़ाई 21 नाबालिग लड़कियों को , आर्केस्ट्रा छापेमारी में बड़ी कार्रवाई

21 नाबालिग लड़कियों की रिहाई के साथ सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में फिर बनी मिसाल

सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में नाबालिग लड़कियों की रिहाई करते हुए 21 को मुक्त कराया। अबतक कुल 188 रेस्क्यू और 61 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस का अभियान जारी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 नाबालिग लड़कियां छुड़ाई गईं

सारण जिले के छपरा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। मरहौरा, खैरा, तरैया और इसुआपुर थाना क्षेत्रों में आर्केस्ट्रा छापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों की रिहाई कराई गई। ये सभी लड़कियां जबरन नाचने पर मजबूर की जा रही थीं।

एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर महिला थाना की टीम बनाकर यह छापेमारी की गई।

यह सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में नाबालिग लड़कियों की रिहाई की अब तक की सबसे ताजा कार्रवाई है।

तीन संचालक गिरफ्तार, केस दर्ज

इस मामले में महिला थाना कांड संख्या 46/25 दिनांक 07/06/2025 को दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

अबतक 188 लड़कियों की रिहाई, 61 गिरफ्तारियां

सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में नाबालिग लड़कियों की रिहाई के इस सिलसिले में मई 2024 से अबतक 188 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया है। इस दौरान कुल 23 एफआईआर दर्ज की गईं और 61 अभियुक्त जेल भेजे गए हैं।

छापेमारी टीम में कौन-कौन रहा शामिल

इस कार्रवाई में कई थानों और संगठनों की टीमें शामिल थीं:

  • महिला थाना, मढ़ौरा, खैरा, तरैया व अमनौर थाने की टीमें

  • मिशन मुक्ति एनजीओ

  • रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली

  • नारायणी सेवा संस्थान, सारण

सभी ने मिलकर सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में नाबालिग लड़कियों की रिहाई सुनिश्चित की।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर एसटीएफ AK-47 बरामदगी मामला: पटना तक फैले गैंग का भंडाफोड़, भारी हथियार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

एसपी का बयान: छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी

एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने कहा कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जाएगी ताकि नाबालिग बच्चियों का शोषण रोका जा सके।

सारण पुलिस आर्केस्ट्रा छापेमारी में नाबालिग लड़कियों की रिहाई की हर संभव कोशिश आगे भी जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular