24.1 C
Jharkhand
Friday, October 30, 2026

धनबाद में रानी तालाब धैया में चला विशेष सफाई अभियान, उपायुक्त ने दिया स्वच्छता का संदेश…

धनबाद:  स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को Rani Talab Dhaiya में विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में Aditya Ranjan (उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी), Prabhat Kumar (वरीय पुलिस अधीक्षक), उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे सहित जिले के कई पदाधिकारियों ने भाग लेकर श्रमदान किया।

सुबह 6:30 बजे Dhanbad Municipal Corporation के पदाधिकारी और कर्मी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने मिलकर रानी तालाब परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह स्थान शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में से एक है और यहां सफाई अभियान चलाकर इसे एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी वार्डों में एक-एक जलाशय को चिन्हित कर प्रत्येक माह एक दिन सफाई अभियान चलाने का प्रयास किया जाएगा। जिस वार्ड का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहेगा, वहां विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जलाशयों में किसी भी प्रकार का कचरा, यहां तक कि पूजन सामग्री भी न डालें। तेजी से बढ़ते निर्माण कार्य और आबादी के कारण धनबाद में जलाशयों की संख्या घटती जा रही है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए इनका संरक्षण बेहद आवश्यक है।

उपायुक्त ने नागरिकों से सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करने की अपील की। साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में सबसे गंदे स्थान को चिन्हित कर उसके सुधार के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तरह दाग़दार न बने JTET 2026, प्रशासन ने कसी कमर,कदाचार रहित निष्पक्ष और शांतिपूर्ण
04:42
Video thumbnail
कतरास की घटना खोल दिया धनबाद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच का राज!
08:49
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल सियासी घमासान के बीच सुंदर यादव ने ढुलू महतो &संतोष सिंह पर कसा तंज...
05:17
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular