32.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में मासिक जनता दरबार का आयोजन…

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड सभाकक्ष में मंगलवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में मासिक जनसुनवाई के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि पिछले महीने प्राप्त 36 आवेदनों में से कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, इस माह 16 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में अधिकतर आवेदन जमीन, राशन और आवास से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मंजू कुमारी ने कहा, “हर माह जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं से सीधे अवगत होने का अवसर मिलता है और इससे उनकी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की उम्मीद जताई।

spot_img
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!