धनबाद :स्वच्छता ही सेवा-2025’ कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभिन्न इकाइयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अध्यक्षता ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धापूर्वक कार्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की और सभी को अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक, मा.सं.), उत्तम कुमार झा (क्षेत्रीय प्रबंधक, पर्यावरण), अनिल यादव (असैनिक अभियंता), अजय सिंह यादव (उप प्रबंधक, मा.सं.), गोपाल दास (सहायक असैनिक अभियंता), पुरुषोत्तम कुमार (सहायक प्रबंधक, पर्यावरण), सामान्य सहायक उमेश कुमार महतो, शक्ति महतो सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





















