झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा दकी ओर से सोमवार की सुबह स्कुली बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का उद्देश्य नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, वन संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था।रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य ए. के. मिश्रा ने किया। इस दौरान जोडापोखर थाना के सब-इंस्पेक्टर महावीर यादव तथा टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला।विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान में शिक्षकों जैसे सुश्री डालिया मुखर्जी, बीके सहाय, एच.सी. मिश्रा एवं रबिंदर सिंह आदि की भी सक्रिय भागीदारी रही।
जागरूकता रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर टाटा अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों और हाथों में तख्तियां में लिखे संदेशों के माध्यम से आम जनता को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । इस दौरान काफी संख्या में बच्चों की भीड़ थी ।






















