24.9 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

Tej Pratap Yadav Rise and Fall 2: तेज प्रताप यादव का नया अंदाज, राजनीति के बाद अब रियलिटी शो में आजमाएंगे किस्मत

‘राइज एंड फॉल 2’ से नई पारी शुरू करेंगे तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav Rise and Fall 2: पूर्व मंत्री और जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आने वाले हैं। शो में प्रवेश से पहले उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में अपनी रणनीति, पारिवारिक संस्कारों, भक्ति और अभिनय के प्रति रुचि को लेकर कई बातें साझा कीं। तेज प्रताप ने कहा कि वे राजनीति और परिवार से मिले संस्कारों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा-पाठ और भक्ति उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे वे शो के दौरान भी जारी रखेंगे।

परिवार के संघर्षों से मिली जमीन से जुड़े रहने की सीख

शो में प्रतिभागियों के साथ मुकाबले को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे किसी से कुश्ती लड़ने नहीं, बल्कि शो के नियमों के अनुसार खेल खेलने जा रहे हैं। अपने पिता लालू प्रसाद यादव के संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा जमीन से जुड़ा रहा है। इसलिए उन्हें कठिन परिस्थितियों में रहने या मेहनत करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि शो में वे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और नियमों के तहत आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

पेंटहाउस मिला तो लगाएंगे दरबार, देंगे गीता का संदेश

‘राइज एंड फॉल 2’ में अपनी संभावित रणनीति के बारे में बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यदि उन्हें पेंटहाउस में रहने का मौका मिलता है, तो वे वहां दरबार भी लगाएंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अन्य प्रतिभागियों को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश भी देंगे। इसके अलावा वे अपने साथ बांसुरी लेकर जा रहे हैं, ताकि शो के माहौल में संगीत और मनोरंजन का रंग भी जुड़ सके। अन्य प्रतिभागियों पर अपने प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा, “डर के आगे जीत है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगी शहजाद पूनावाला से उनकी पुरानी पहचान है और वे सभी प्रतिभागियों के साथ मिलकर खेलेंगे।

लालू यादव के अभिनय का भी किया जिक्र

अभिनय के प्रति अपनी रुचि पर तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी अपने दौर में भोजपुरी फिल्म ‘महुआ’ में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा छात्र जीवन में उन्होंने कई नाटकों में भी हिस्सा लिया था। तेज प्रताप ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना अभिनय के क्षेत्र में जाने का था। अब रियलिटी शो के माध्यम से उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में फिल्मों या ओटीटी प्लेटफॉर्म से कोई अच्छा प्रस्ताव मिलता है, तो वे उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Abhiyan Basera 2 Saran: अब कहीं जाने की जरूरत नहीं, सारण की पंचायतों में ही होगा वास भूमि आवेदन

राजनीति के साथ मनोरंजन की दुनिया में भी रुचि

तेज प्रताप यादव के बयान से स्पष्ट है कि वे राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन की दुनिया में भी अपनी रुचि बनाए हुए हैं। ‘राइज एंड फॉल 2’ में उनकी भागीदारी को लेकर उनके प्रशंसकों और शो के दर्शकों में उत्सुकता देखी जा रही है। अब शो में उनकी रणनीति, अन्य प्रतिभागियों के साथ तालमेल और चुनौतियों से निपटने का अंदाज देखने पर सबकी नजर रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46
Video thumbnail
फ्रूट कोल्ड स्टोर में तोड़फोड़,गल्ला से पैसा निकालने का गंभीर आरोप,CCTV में कैद हुए हुड़दंगी,मौके पर
01:02
Video thumbnail
अब टाइगर जयराम महतो ने भी MP ढुलू महतो को दे डाली सलाह,कहा इलाज कर लीजिए मानसिक संतुलन बिगड़ा गया है
02:56
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular