24.6 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

टल गया बड़ा हादसा, धूं-धूं कर जलने लगा धनबाद उपायुक्त का भवन…

धनबाद :शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त के नए भवन में आग लगने की घटना हुई। इस घटना में उपायुक्त कार्यालय के दूसरे तल पर स्थित पैनल रूम पूरी तरह से जल गया। आग की लपटों के कारण पैनल रूम के बाहर की दीवारें काली हो गई।

पास स्थित किचन की खड़कियां भी टूट गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। इस घटना के कारण पूरे भवन की बिजली भी कटी हुई है। घटना का कारण बिजली तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय की साफ सफाई करने कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे तल से धुआं उठता हुआ देखा। तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों व झारखंड अग्निशमन सेवा धनबाद को दी गई।

दमकल टीम पहुंची और पूरे भवन की बिजली काटने के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी कि घटना में पूरा पैनल रूम जल गया।

दूसरे तल पर एसएसपी समेत धनबाद पुलिस का कार्यालय
उपायुक्त धनबाद के इस नए भवन के दूसरे तल पर एसएसपी समेत धनबाद पुलिस का विभिन्न कार्यालय है। पैनल रूम के ठीक बगल में एसपी नगर व ग्रामीण का आफिस है। घटना के वक़्त कार्यालय में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं था।

नीचे डीसी और ऊपर डीडीसी का चैम्बर
इस भवन के पहले तल पर डीसी आदित्य रंजन और तीसरे तल पर डीडीसी सादात अनवर का चैम्बर है। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
उपायुक्त ने ली जानकारी
घटना के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दूसरे तल जाकर जले हुए पैनल रूम को देखा। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular