25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज..पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया….

बिहार विधानसभा परिसर में आज राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज रही। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया, जिससे सब चौंक गए। जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर ने नामांकन भरा। वहीं बीजेपी की तरफ से नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने भी पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां नीतीश कुमार ने उनका अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

हालांकि नामांकन के दौरान सियासी माहौल गरमाया। रामनाथ ठाकुर के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जबकि जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई। जेडीयू कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा तक हंगामा जारी रहा।
इसी बीच हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई बड़े नेता विधानसभा के पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular