24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जिले में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं…

छपरा: अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, विशेष रूप से अमेरिका–ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर लोगों में आशंका बनी हुई है। इसी के चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है।

हालांकि, सारण जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कमर आलम ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पैनिक या स्टॉकिंग से बचें।

उन्होंने बताया कि सारण जिले में कुल 69 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जहां लगभग 8 लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन औसतन 13,795 सिलेंडरों की बिक्री हो रही है। वर्तमान में जिले में 17,318 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 15,543 सिलेंडर ट्रांजिट में हैं। इस प्रकार कुल 32,861 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।

प्रशासन ने निगरानी को और सख्त करते हुए सभी गैस एजेंसियों पर नजर रखने के लिए 69 दंडाधिकारी और 69 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है। कालाबाजारी और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के मामलों में अब तक तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, जिले में कुल 130 पेट्रोल पंप संचालित हैं। 17 मार्च तक जिले में 970.41 किलोलीटर पेट्रोल और 1362.64 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है।

एसडीएम नितेश कुमार ने भी स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और सभी आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular