24.2 C
Jharkhand
Tuesday, March 10, 2026

जामताड़ा में गणेश महोत्सव का उल्लास: खिचड़ी प्रसाद का महाभोग, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया आशीर्वाद…

जामताड़ा: गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में मंगलवार की रात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का महाभोग वितरित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रसाद वितरण की परंपरा है। इसी क्रम में मंगलवार को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। मान्यता है कि मंगलवार को खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है, इसी कारण श्रद्धालुओं को यह प्रसाद दिया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया। पूरे गांधी मैदान में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार, 4 सितंबर को मेला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें समिति के सदस्य ही नहीं बल्कि मेले में आने वाले लोग भी रक्तदान कर मानवीय सेवा में सहभागी बनेंगे। 5 सितंबर को विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन होगा। 6 सितंबर को महाआरती एवं भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन किया जाएगा। हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मेला परिसर में श्रद्धालु और आम लोग उमड़ते हैं। यहां झूले, मीना बाजार और विभिन्न मनोरंजन के साधनों का लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। शहर के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। गणेश महोत्सव को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ महोत्सव की भव्यता और आस्था की गवाही दे रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
महिला दिवस के मौके पर DC ने स्कूटी रैली को किया रवाना,कहा मइयां सम्मान और JSLPS सशक्तिकरण की दिशा
05:34
Video thumbnail
पांडेय मटन हाउस में मारपीट करने वाले पर धनबाद पुलिस का ऑपरेशन लँगड़ा अभियान,पैदल परेड देख लीजिए..
01:39
Video thumbnail
पांडेय मटन हाउस में मारपीट करने वाले पर धनबाद पुलिस का ऑपरेशन लँगड़ा अभियान,पैदल परेड देख लीजिए...
01:09
Video thumbnail
महिला दिवस पर गोबिंदपुर में बड़ा आयोजन | लक्ष्मी मुर्मू की अध्यक्षता में जुटीं सैकड़ों महिलाएं
04:47
Video thumbnail
DSO से सुनिए धनबाद में महिला सशक्तीकरण के लिए क्या काम हो रहा है।
01:37
Video thumbnail
मां छिन्मस्तिका मन्दिर परिसर में श्रद्धालु से मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को SP अजय कुमार ने
00:40
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया SNMMCH ब्लड बैंक के कॉम्पोनेन्ट,सेपरेटर और वैन का मुद्दा...
00:35
Video thumbnail
इनकाउंटर के बाद कैसा है ग्राउंड जीरो का नजारा,दूसरा अपराधी भी हुआ गिरफ्तार,प्रिंस खान का हौसला पस्त
02:55
Video thumbnail
प्रिंस खान शूटर इनकाउंटर के बाद DIG आनंद प्रकाश पहुंचे धनबाद,SSP एवं पुलिस पदाधिकारियों संग समीक्षा
01:37
Video thumbnail
विश्वविजेता टीम इंडिया धुरंधर-3को बधाई नही दोगे....?
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!