धनबाद: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान फरार होने में सफल रहा गैंगस्टर प्रिंस खान का एक सहयोगी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद आरोपी दिलीप सिंह (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धनबाद के बारामुड़ी, भूली ओपी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में देर रात कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।





















