25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

सारण के दिघवारा में टेंपू और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन यात्री की मौत,पांच घायल,कई घायलों की स्थिति नाजुक…

दिघवारा के मानुपुर से तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे घर,स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर

छपरा: सारण जिले के छपरा हाजीपुर सड़क मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के समीप रविवार की देर रात्रि टेंपू और स्कॉर्पियो की ठोकर से टेंपू पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि उसी पर सवार पांच यात्री घायल हो गए.घटना के बाद अफरातफरी मच गई और पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से देर रात घायलों को सीएचसी दिघवारा पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सबों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

मृतकों की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौंवा बसंत निवासी स्व राजेश्वर मांझी के 17 वर्षीय पुत्र बृजमोहन मांझी और इसी गांव के विशुनदेव राम की 48 वर्षीय पत्नी लालझरी देवी के रूप में हुई है वहीं घायलों की पहचान इसी गांव के स्व जनक राम के 60 वर्षीय पुत्र शंकर राम,मनोज राम की 15 वर्षीय बेटी रिया कुमारी,सत्यदेव राम की 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी,रामबाबू मांझी के 30 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मांझी और रुदल राम की 50 वर्षीया पत्नी लालमुनि देवी के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक झौवा बसंत से ये सभी लोग दिघवारा थाना क्षेत्र के मानूपुर निवासी पुलिस राम के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर टेंपू से घर लौट रहे थे तभी सैदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो ने टेंपू में ठोकर मार दी.टक्कर इतनी भयावह थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए और टेंपू पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलने पर दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को दिघवारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलने पर तिलक वाले घर का उत्साह मातमी सन्नाटा में बदल गया.पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया.

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular