31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, जहरीला गुपचुप-छोला खाने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, 22 लोग बीमार…

गिरिडीह: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लेदा-बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। जहरीला गुपचुप-छोला खाने से एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे बीमार होकर सदर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम गांव में एक अज्ञात ठेला विक्रेता गुपचुप और छोला बेचने पहुंचा था। गांव के कई बच्चों और ग्रामीणों ने उससे चाट खाया। रविवार सुबह अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में बजटो गांव निवासी रिंकू देवी के 6 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं 22 से अधिक लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी के निर्देश पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह, बीडीओ गणेश रजक और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इधर गांव में मेडिकल टीम तैनात कर स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है। जिन लोगों ने गुपचुप खाया था उनकी पहचान कर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि बीमारों की संख्या बढ़ सकती है।

वहीं पुलिस जहरीला गुपचुप बेचने वाले ठेला संचालक की तलाश में जुट गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी जांच के लिए बुलाया गया है और खाद्य नमूने की जांच की तैयारी की जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और अधिकांश की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular