40.9 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

झाकोमयू को मजबूती देने के लिए सैकड़ों युवाओं, मजदूरों और किसानों ने अन्य श्रमिक संगठनों को छोड़कर थामा दामान…

झरिया: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) का जनाधार बढ़ाने और कोयलांचल में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जयरामपुर मोड़ स्थित मैरिज हॉल में सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान एरिया 9 के शाखा कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं, मजदूरों और किसानों ने अन्य श्रमिक संगठनों को छोड़कर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दामन थामा। एरिया सचिव रामाकांत चौहान, जोनल सदस्य , हराधन मोदक, एरिया अध्यक्ष कृष्णा चौहान ने संगठन में जुड़ने वाले युवाओं को माला पहना कर स्वागत किया। शाखा सचिव रामकांत चौहान उर्फ साधु चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे कोयलांचल में संगठन को मजबूत करना है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी यूनियन की रीढ़ मजदूर होते हैं। इसलिए अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन से जोड़ना है। संगठन को और मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य है। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने से यूनियन को नई ऊर्जा मिली है, जो कोयला खदानों में स्थानीय विस्थापितों और कामगारों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने में बल मिलेगा। हमारा संगठन हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार को लेकर संघर्ष करता रहा है। आने वाले दिनों में किसानों को जमीन के बदला मुआवजा, नियोजन, मजदूरों की सुरक्षा, वेतन समझौता, प्रमोशन जैसे मुद्दों को लेकर पूरे बीसीसीएल में अनेक आंदोलन किए जाएंगे। कहा कि निजीकरण के कारण गरीब मजदूरों के सिर पर लगातार छंटनी की तलवार लटक रही है। आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज करने की आवश्यकता है। यदि संगठित होकर मजदूर आन्दोलन नहीं करेंगे तो सरकार और प्रबंधन अपनी गलत मंशा में कामयाब हो जाएंगे। इसलिए एकता बनाकर इनके गलत नीति के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है।

 

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!