25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सड़क जाम के बाद मामला गरमाया….

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा स्थित विनायक हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, खुरचुट्टा निवासी रिंकी देवी (पति- संजय भवानी) की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन इलाज के लिए श्री विनायक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहीं राहुल नामक एक व्यक्ति, जो खुद को कंपाउंडर बता रहा था, ने महिला को दवा और इंजेक्शन दिया।

परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत और बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम को तत्काल हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जो भी आवेदन प्राप्त होगा, उसकी जांच कर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल गिरिडीह में कराया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

घटना की जानकारी मिलने पर 11Scopes के स्थानीय संवाददाता नवीन राज टाइगर मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष लेने का प्रयास किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक इंतजार के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार, धमकी देने और कैमरा बंद कराने का भी आरोप सामने आया है।
मृतका रिंकी देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी मात्र एक वर्ष की है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular