दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर — लाल किले के पास जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि एक खड़ी कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद कार में आग लग गई, जिसने पास खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों कारें जलकर खाक हो गईं।
मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं। अब तक दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ बताया जा रहा है। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, खासकर शाम के वक्त यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की जांच जारी है कि धमाका सीएनजी लीक की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, तीन से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर और दुकानों के शीशे टूट गए, लोग दहशत में आ गए।





















