30.4 C
Jharkhand
Sunday, June 7, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि…

धनबाद:पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान व नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। झारखंड की माटी के कण-कण में जीवंत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बावरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद के अलावा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यालय प्रमुख, कर्मचारी आदि मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
पटना:खान सर कोर्ट में नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, सोमवार को अग्रिम जमानत की याचिका कर सकते हैं दाखिल...!
00:52
Video thumbnail
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का हुआ चयन,एक बिहारी सब पर भारी...
01:25
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!