29 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित, बिजली के खंभे और घर की दीवार क्षतिग्रस्त…

जमुआ:जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गादी खुर्द गांव में लगभग 550 पेटी शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकरा गया। टक्कर के कारण कई बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक एक घर की दीवार से भी जा टकराया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी। बिजली के खंभे टूटने से आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मियों ने थाने में आवेदन दिया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही नवडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर नवडीहा ओपी ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना उत्पाद विभाग को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15
Video thumbnail
भुधंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो 4 लेन मार्ग पर गोफ बना और गैस रिसाव शुरू हो गया,पुनर्वास की आस लगाए
05:51
Video thumbnail
भू धंसान वाले धनबाद बोकारो 4 लेन सड़क के किनारे अब बन गया गोफ भयावह तस्वीरें देखिए Live.
04:05
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!