22.9 C
Jharkhand
Sunday, November 1, 2026

जमुआ थाना के नए प्रभारी बने विभूति देव, औपचारिक रूप से संभाला पदभार…

जमुआ: जमुआ थाना में आज नए थाना प्रभारी के रूप में विभूति देव ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। विभूति देव ने निवर्तमान थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास से विधिवत रूप से प्रभार लिया।

पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी विभूति देव ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली जिम्मेवारी है।

विभूति देव ने कहा कि थाना क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। भयमुक्त प्रशासन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कहते हुए लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक न दें और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

 

spot_img
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular