29.5 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

सरकारी जमीन बचाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद…

धनबाद:धनबाद जिले का गोविंदपुर अंचल लगातार सरकारी जमीन से जुड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुर्मीडीह मौजा के दर्जनों ग्रामीण गोलबंद होकर कुर्मीडीह चौक के समीप स्थित 66 खाता की सरकारी जमीन को बचाने के लिए पहुंचे और अवैध कब्जे के खिलाफ जोरदार आक्रोश जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार भय का माहौल बना रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण द्वारका प्रसाद साव ने बताया कि फिरोज अंसारी, आफताब अंसारी, अख्तर अंसारी समेत अन्य लोग कार से मौके पर पहुंचे और हथियार लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों ने कुर्मीडीह चौक के पास एक स्थानीय युवक को कार से कुचलने का प्रयास किया। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद उसे जबरन कार में उठाकर अपहरण करने की भी कोशिश की गई। हालांकि, ग्रामीणों के शोर-शराबे और बड़ी संख्या में लोगों के मौके पर पहुंचते ही असामाजिक तत्व वहां से फरार हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि डर का माहौल बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बरवाअड्डा थाना पुलिस की निष्क्रियता के कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे कई बार जिला के वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं। गोविंदपुर के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे द्वारा भी जमीन को सरकारी बताया गया है, इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी हालत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।
वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जिन असामाजिक तत्वों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर कब्जा करने या इसके लिए षड्यंत्र रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इधर, धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अंचलाधिकारी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन की सुरक्षा अंचलाधिकारी के अधिकार क्षेत्र में है और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

spot_img
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02
Video thumbnail
गन्ने के जूस की आईस बॉक्स में मिला नॉनवेज,हंगामा के बाद भरतपुर में दुकानदार पुलिस हिरासत में...
00:23
Video thumbnail
धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का दावा,पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल,राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
03:12
Video thumbnail
हजारीबाग में बुजुर्ग महिला की निर्मम ह'त्या,जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम...
02:42
Video thumbnail
अपराधी को उसी की भाषा में देंगे जवाब, अगर चला दी गोली तो अब दोनों आंखों के बीच उसे भी लगेगी,SSP
00:31
Video thumbnail
झारखंड T 20 लीग में आज किसके साथ किसका मुकाबला...?
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!