29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

“मतदान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति” — राजीव सावंतिया…

IMG 20260215 WA0029

झरिया:मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। इस क्रम में “मेरा वोट – मेरी पहचान” विषयक आकर्षक जागरूकता पोस्टर का विधिवत लोकार्पण युवा मंच कार्यालय, हेटलीबांध में संपन्न हुआ।

लोकार्पण के पश्चात शाखा के सदस्यों ने हेटलीबांध, लाल बाजार, आमलापाड़ा एवं मानबाद सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इस अवसर पर प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया ने कहा,
“मतदान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक मत राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब जागरूक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तभी सशक्त एवं उत्तरदायी शासन व्यवस्था संभव हो पाती है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदान करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वहीं शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में प्रभावी और संतुलित संदेश देते हुए कहा,
“नगर निकाय चुनाव हमारे दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। सड़क, सफाई, जलापूर्ति और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर सही निर्णय तभी संभव है, जब अधिक से अधिक नागरिक मतदान करें। इसलिए प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष रूप से, अपने विवेक के आधार पर मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए। आपका एक मत केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है।”
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, पूनम शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular