24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

IMG 20260214 WA0096

धनबाद: नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार ने आज सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने हवेली अपार्टमेंट धैया, भूली मोड़, चांदमारी दुर्गा मंदिर, झरिया के बस्ताकोला विक्ट्री, लाहबेड़ा, मांझी बस्ती, सोनार बस्ती, बस्ताकोला कोलियरी, शिव मंदिर, भगतडीह, कौशल आरएसपी कॉलेज के समीप क्षेत्रों में आम लोगों से मुलाकात कर संवाद किया।

भगतडीह, लाहबेड़ा एवं मांझी बस्ती सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

 युवा सम्मेलन व विभिन्न बैठकों में सहभागिता

संजीव कुमार सिंदरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्मिक नगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित बैठक में भी उन्होंने भाग लिया तथा वहां जनसंपर्क अभियान चलाया।
ट्रिनिटी एवं गोकुल अपार्टमेंट में निवासियों से मुलाकात कर उन्होंने धनबाद के विकास के लिए क्रमांक संख्या 27 (मिर्ची छाप) पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “संजीव कुमार जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। कई कार्यक्रमों में सांसद ढुल्लू महतो भी साथ रहे।

 चुनावी कार्यालय उद्घाटन एवं सघन प्रचार

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में धनसर सहित कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने केंदुआ मंडल एवं बरटांड़ मंडल में चुनावी कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, सुरेश साव, हुलास दास, रंजय सिंह, नितिन भट्ट, पुरुषोत्तम रंजन, जगबंधु मंडल, किशोर मंडल, योगेंद्र यादव, विष्णु त्रिपाठी, अवधेश साव, रवि सिन्हा, नित्यानंद मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह एवं गीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कई वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

नेताओं के वक्तव्य

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद की हर गली-मोहल्ले में अब यह चर्चा आम है कि मेयर बनेगा सिर्फ संजीव कुमार। नगर निगम की वर्षों की बदहाली और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संजीव कुमार जनता के बीच से निकले जननेता हैं, जो धनबाद की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझते हैं और उनके समाधान की ठोस कार्ययोजना रखते हैं।
झरिया के मोहन बाजार में गणेश मिश्रा एवं श्रवण राय ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular