27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कौन हैं AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा? दुष्कर्म का आरोप…

पंजाब: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार (2 सितंबर) को दुष्कर्म के आरोप में पटियाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद गोलीबारी कर पुलिस हिरासत से फरार हो गए।

इससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे राज्य में नाकाबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हरमीत सिंह पिछले दिनों अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलकर सुर्खियों में आए थे। आइए उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

कौन है हरमीत सिंह पठानमाजरा?

46 वर्षीय हरमीत सिंह AAP के युवा विधायक हैं। वह वर्तमान में पटियाला स्थित संनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साल 2022 में संनौर विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। उस चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल(SAD) के उम्मीदवार हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को करीब 50,000 वोटों से हराया था। वह पंजाब में आम जनता से जुड़े सभी बड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

काफी विवादास्पद रहा है हरमीत सिंह का राजनीतिक सफर

हरमीत सिंह का राजनीतिक सफर काफी विवादास्पद रहा है। उन्होंने साल 1994 में SAD के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मनप्रीत बादल की पार्टी, कांग्रेस और पंजाब एकता पार्टी का भी दामन थामा था। हालांकि, इस दौरान वह किसी भी दल में स्थायी जगह नहीं बना पाए। उनके लगातार पार्टी पदाधिकारियों से विवाद होते रहे। इसके बाद साल 2020 में वह AAP में शामिल हो गए और विधायक बन गए।

पंजाब में आई बाढ़ को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हरमीत सिंह ने हाल में पंजाब में बाढ़ संकट के लिए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं, उन्होंने बाढ़ प्रबंधन को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने हरमीत सिंह को क्यों किया गिरफ्तार?

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक के खिलाफ 26 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उनका यूँ किया। आरोपों की जांच के बाद विधायक पर रेप का मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में भी उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। उनका एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular