26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार कोल कर्मी की मौत.पत्नी को मिला नियोजन…

बाघमारा: बाघमारा के बीसीसीएल बरोरा एरिया वन बरोरा क्षेत्र के अंतर्गत एएमपी कोलियरी में कार्यरत ड्रिल ऑपरेटर लेढीडुमर निवासी 46 वर्षीय शेषनाथ प्रसाद राय की मौत शुक्रवार को देर रात मुराइडीह फीडर ब्रेकर के पास कोयला लदा हाइवा की चपेट में आने से हो गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शेषनाथ घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटीजा रहा था। इसी दौरान हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल शेषनाथ को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद आज शनिवार को बरोरा पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
वही मृतक के परिजन यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बीसीसीएल एरिया वन के क्षेत्रीय कार्यालय में मृतक कि पत्नी शिला देवी को नियोजन और मुआवजा देने की मांग करने लगे।
जिसके बाद प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ साथ बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो कि उपस्थिति में वार्ता हुई, जिसमें मृतक कि पत्नी शिला देवी को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया तथा पदास्थापना एएमपी कोलियरी बरोरा क्षेत्र में करने पर सहमति हुई।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular