28.8 C
Jharkhand
Tuesday, August 25, 2026

आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार शिविर में ऑनलाइन आवेदन कम, पोर्टल ने किया परेशान…

जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के करोड़ीह और चित्तरडीह पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, तथा जमुआ बीडीओ अमल जी उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किया। पंचायत के मुखिया की मौजूदगी में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।

बीडीओ अमल जी ने शिविर में कई पेंशनधारियों के आवेदन स्वीकृत किए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में कहा कि प्रखंड के प्रत्येक ग्रामीण की समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा।

शिविर में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए लाभुकों ने दस्तावेज जमा किए।

हालांकि, पोर्टल नहीं खुलने के कारण कई आवेदन ऑनलाइन नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में कई फॉर्म ऑफलाइन जमा किए गए, जबकि कुछ ही आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दर्ज हो पाए।

सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक पंचायत के लिए पदाधिकारियों को नामित कर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

 

spot_img
Video thumbnail
आरक्षण सुधार के समर्थन में UGC बिल के विरोध में सड़क पर उतरेगी राजपूत विचार मंच
01:53
Video thumbnail
यूरोलॉजिया हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की बिगड़ी स्थिति, RIMS में मौ'त के बाद अस्पताल में हंगामा.
06:36
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
मुखिया पति ने बताया जयराम महतो संग किसके बहकावे पर हुआ विवाद, D चौधरी को ले क्या कहा आशुतोष ने सुनिए
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular