25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

गिरिडीह के पटेल नगर में माँ दुर्गा सह चित्रगुप्त मंदिर में भव्य पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी…

गिरिडीह: जिले के पटेल नगर स्थित माँ दुर्गा सह चित्रगुप्त मंदिर में इस वर्ष भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभ आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 23 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से होगी, जिसमें विशेष रूप से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

आयोजनकर्ता कपिल कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम रात 11:00 बजे तक चलेगा और इसमें कुछ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रदीप कुमार सिन्हा ने गिरिडीह वासियों एवं दूर-दराज़ के सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुँचकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएँ।

वहीं धीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे और इस वर्ष भी उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेगी।

आयोजन समिति ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे परिवार सहित आएँ, पूजा-अर्चना करें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएँ और एक सांस्कृतिक एकता का संदेश देने में सहयोग करें।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular