25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

गिरिडीह के जमुआ में सब्जी मंडी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं…

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज सब्जी मंडी में रविवार सुबह सब्जी खरीद-बिक्री के दौरान लगे जाम को लेकर दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के वक्त मंडी में खरीद-बिक्री के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज, मारपीट और हमला शुरू हो गया। फल और सब्जियों को भी सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे मंडी का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

इलाके में दहशत, लोग घरों में दुबक गए

हिंसा का स्तर इतना अधिक था कि स्थानीय लोग डर और दहशत में अपने-अपने घरों में दुबक गए। पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मुख्यमार्ग पर लगे जाम को हटवाया। पुलिस की तैनाती से इलाके में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

घटना के बाद एक पक्ष ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, रंगदारी मांगने और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर ली हैं और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular