25.1 C
Jharkhand
Saturday, May 2, 2026

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो वायरल, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

रामगढ़: रामगढ़ जिले के मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चार पुलिसकर्मियों द्वारा एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से आए एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह कथित रूप से मंदिर के पीछे के रास्ते से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी बात को लेकर श्रद्धालु और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वीडियो में चार पुलिसकर्मी श्रद्धालु के साथ मारपीट करते नजर आए। घटना के दौरान श्रद्धालु की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।

घटना के बाद मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। स्थानीय पुजारी ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और श्रद्धालुओं को वहां से बाहर ले जाकर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि यह घटना कल शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

spot_img
Video thumbnail
दो सगी बहनों का पति भाजपा नेता अमृत दास की रहस्यमय मौ'त,मां ने दोनों बीवियों पर लगाया गंभीर आरोप...
02:41
Video thumbnail
मेजर की रिमांड का असर: भगोड़े प्रिंस से जुड़े दो और भेजे गयें जेल...
00:45
Video thumbnail
निरसा में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश,कई लोगों का कच्चा घर ध्वस्त हुआ...
02:50
Video thumbnail
क्रिकेट के दौरान बच्चों के विवाद में मासूम की पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ी तो वासेपुर पहुंची पुलिस...
03:09
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!