33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

सूर्यवंशी राजपूत, क्षत्रिय एवं घटवाल जनजाति विकास समिति का 14वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न…

जमुआ: जमुआ के शानडीह मैदान में सूर्यवंशी राजपूत, क्षत्रिय एवं घटवाल जनजाति विकास समिति द्वारा 14वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं सम्मान समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने युवाओं को समाज की परंपराओं और मूल्यों को संजोते हुए शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
अंत में समाज के उत्थान और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कमिटी, गिरिडीह द्वारा किया गया।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!