24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

निरसा में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन का 36वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, प्रबंधन को दी गेट जाम की चेतावनी …

निरसा:निरसा विधानसभा अंतर्गत एगारकुंड प्रखंड स्थित ईसीएल मुगमा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले पनभरवा मजदूर बीते लगभग 36 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि अब तक प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की सकारात्मक वार्ता नहीं की गई है।

आंदोलन का नेतृत्व एवं समर्थन कर रहे सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि पनभरवा मजदूरों को आज भी कम मजदूरी पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईसीएल मुगमा एरिया के विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों में जैसे-जैसे मेन पावर की कमी हुई, वैसे-वैसे पनभरवा मजदूरों को यह कहकर कार्य से हटा दिया गया कि अब उनकी आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें पुनः बुलाया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि 36 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के माध्यम से मजदूर अपनी जायज मांगों को रख रहे हैं। यदि प्रबंधन शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो कल से सांसद महोदय के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

यूनियन ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं होगी, तब तक गेट जाम जारी रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular