31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल आईडी, अमेरिकी Gmail छोड़ भारतीय Zoho पर शिफ्ट — ट्रंप को करारा संदेश?

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ईमेल प्लेटफॉर्म को बदलते हुए अब अमेरिकी Gmail की जगह भारतीय Zoho Mail का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अमित शाह ने यह जानकारी अपने फेसबुक और X (पूर्व में ट्विटर) पर दी, और इस कदम को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अमित शाह का नया ईमेल पता:

📧 amitshah.bjp@zohomail.in

गृह मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा:

“Hello everyone, मैंने Zoho Mail पर स्विच कर लिया है। कृपया मेरे ईमेल एड्रेस में हुए बदलाव को नोट करें। भविष्य में मुझसे संपर्क के लिए कृपया इसी ईमेल आईडी का उपयोग करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

डोनाल्ड ट्रंप को तंज?

इस तकनीकी बदलाव को केवल एक सामान्य निर्णय न मानते हुए राजनीतिक विश्लेषक इसे अमेरिका और विशेष रूप से डोनाल्ड ट्रंप के भारत विरोधी रुख के जवाब के तौर पर देख रहे हैं। हाल के दिनों में ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ दिए गए कई बयानों और उनकी विदेश नीति में भारत को नजरअंदाज करने की कोशिशों के बीच यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत सरकार पहले से ही डेटा संप्रभुता (Data Sovereignty) को लेकर गंभीर रही है। इस कदम से न केवल भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular