24.3 C
Jharkhand
Monday, November 2, 2026

एसडीपीओ के नेतृत्व में नवडीहा ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान, असामाजिक तत्वों पर रही कड़ी नजर…

जमुआ:बुधवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नवडीहा ओपी क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास, नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार एवं नवडीहा पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नवडीहा, सियाटांड, नाथरायडीह, कुरोहबिंदो समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बाइक गश्ती की। पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र में दारू बिक्री, जुआ अड्डों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी ली। एसडीपीओ राजेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

एसडीपीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, और आने वाले दीपावली एवं छठ पर्व को भी शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार बाइक पेट्रोलिंग और गश्त जारी रहेगी।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular