छपरा: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजिद भरहों गांव में शुक्रवार की देर शाम एक भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसमें नौ से दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए इसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को मरहौरा थाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से झूलसे लोगों को छपरा सदर अस्पताल और पटना पीएमसीएच रेफर किया गया इलाज के दौरान एक घायल नागेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई ।
जबकि उमाशंकर सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है बाकी घायलों में बबलू राय संजय राय निशु देवी मुनकीय देवी आशा देवी और कृष्ण कुमार का इलाज जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार पहले सिलेंडर में आग लगी फिर जोरदार धमाका हुआ और विस्फोट हो गया घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नरेश पासवान और थाना अध्यक्ष अजय कुमार घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया मृतक नागेंद्र सिंह के परिवार में शोक व्याप्त है परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और घायलों की इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है ।
वही सारण एस एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मरहौरा द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया है वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मरहौरा घटनास्थल मौजूद है और उनके नेतृत्व में घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है साथ ही घटना स्थल पर एफएस एल टीम को वैज्ञानिक जांच के लिए बुलाया गया है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि 9 व्यक्ति के जख्मी होने की पुष्टि हुई है छ व्यक्तियों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।





















