24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार, पांच मोबाइल और ₹5,930 नकद बरामद…

धनबाद:वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आज आरपीएफ पोस्ट धनबाद, CIB/DHN और GRP धनबाद की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। रेलवे स्टेशन धनबाद के प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर करीब 03:10 बजे दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को यात्रियों से चोरी किए गए मोबाइल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. जोगी चौधरी (उम्र: 40 वर्ष)
    • पिता: फूलचन्द चौधरी
    • पता: ग्राम कटौना, थाना- खुसरूपुर, जिला पटना, बिहार
    • आपराधिक इतिहास:
      • 2024 में GRP कोडरमा द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार।
      • 7 माह पूर्व GRP पटना द्वारा फिर से चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
  2. नटवर मंडल (उम्र: 39 वर्ष)
    • पिता: रविंद्र मंडल
    • पता: प्रय बरियारपुर, थाना- बरियारपुर, जिला- मुंगेर, बिहार
    • आपराधिक इतिहास: तकनीकी कारणों से CCTNS पर उपलब्ध नहीं।

अभियुक्तों का कबूलनामा:

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों, ट्रेन में चढ़ने-उतरने वालों के मोबाइल फोन चुराते हैं। मोबाइल चार्ज में लगे होने की स्थिति में उन्हें विशेष रूप से निशाना बनाया जाता है।

बरामद सामान का विवरण:

  1. VIVO स्मार्टफोन (काला)
  2. REDMI स्मार्टफोन (सिल्वर)
  3. POCO स्मार्टफोन (सिल्वर)
  4. SAMSUNG स्मार्टफोन (काला)
  5. JIO BHARAT कीपैड फोन (काला-नीला)
  6. नकद ₹5,930
    🔸 कुल अनुमानित मूल्य: ₹86,000/-

मोबाइल स्वामी की पहचान:

केवल Jio भारत मोबाइल का स्वामी बिक्की भुइंया (पिता: पाँचू मांझी, निवासी: कतरास, धनबाद) के रूप में पहचान की गई है।

गिरफ्तारी व जांच से जुड़ी जानकारी:

घटना के संबंध में GRP धनबाद के SI रामलखन यादव द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर कांड संख्या 106/25, दिनांक 17/10/25, धारा 317(5)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच का जिम्मा ASI आर. के. पासवान को सौंपा गया है।

संयुक्त गश्ती दल के सदस्य:

  • ASI जीवलाल राम, बबुलेश कुमार
  • CT विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार
  • ASI/CIB शशिकांत तिवारी, शुशील कुमार
  • CT/CIB बृजेश कुमार
  • SI/GRP राम लखन यादव
spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular